गया जी : बर्फ फैक्ट्री के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुई वारदात

गया के बेलागंज में एक बर्फ फैक्ट्री के बाहर खड़ी बाइक चोरों ने रात में चुरा ली. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है.
गया जी के बेलागंज थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव स्थित एक बर्फ फैक्ट्री के समीप खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में चोरी कर ली. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पीड़ित का बयान और घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, बेलाडीह गांव निवासी दीपक कुमार ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वह प्रतिदिन की तरह बुधवार की रात अपनी बाइक प्राणपुर गांव स्थित बर्फ फैक्ट्री के बाहर खड़ी कर फैक्ट्री के अंदर सोने चले गए थे.
गुरुवार सुबह जब वह बाहर निकले, तो उनकी बाइक गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका.
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
पीड़ित ने बताया कि चोरी की पूरी घटना बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में चोर बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद उन्होंने बेलागंज थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और शीघ्र बरामदगी की मांग की.
पुलिस की कार्रवाई और छापेमारी
इस संबंध में बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है.
फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी तथा चोरी गई बाइक की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










