Gaya News : 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने विष्णुपद में की पूजा-अर्चना

Gaya News : मौनी अमावस्या तिथि पर बुधवार को शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्र से आये 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने व परिवार के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की.
गया. मौनी अमावस्या तिथि पर बुधवार को शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्र से आये 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने व परिवार के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की. सूर्योदय के साथ विष्णुपद मंदिर में पूजन दर्शन के निमित्त श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जो शुरू हुआ वह देर रात तक जारी रहा. मौनी अमावस्या तिथि पर विशेष कर जिले के ग्रामीण क्षेत्र से आये काफी श्रद्धालुओं ने पहले फल्गु नदी में बने गया जी डैम में स्नान किया. उसके बाद फूल माला, प्रसाद व आबय पूजन सामग्री को लेकर विष्णु पद मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना की. इनमें काफी श्रद्धालुओं ने विष्णु पद मंदिर के गर्भ गृह स्थित भगवान श्रीविष्णु चरण का दूध दही व जल से अभिषेक भी किया. वही. शाम में कई श्रद्धालुओं ने तुलसी अर्चना भी की. साथ ही मंदिर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा अर्चना कर अपने व परिवार के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना किया. श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने बताया कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आने-जाने वाले अधिकतर श्रद्धालु विष्णुपद मंदिर में पूजा=अर्चना भी आकर कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मौनी अमावस्या तिथि यानि बुधवार को करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान श्री विष्णु चरण व मंदिर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




