मंत्री डॉ प्रेम कुमार करेंगे शिव महोत्सव का उद्धाटन

Updated at : 25 Feb 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री डॉ प्रेम कुमार करेंगे शिव महोत्सव का उद्धाटन

प्रखंड के प्रसिद्ध धर्मस्थल बाबा बैजूधाम में शिवरात्रि को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंदिर के चारों तरफ साफ-सफाई के साथ साथ रंग-रोगन किया गया है.

विज्ञापन

गुरुआ. प्रखंड के प्रसिद्ध धर्मस्थल बाबा बैजूधाम में शिवरात्रि को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंदिर के चारों तरफ साफ-सफाई के साथ साथ रंग-रोगन किया गया है. शिवरात्रि में बड़ी संख्या में दूर-दराज से महिलाएं यहां पहुंचती हैं और और बड़े ही श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करती हैं. इस संबंध में बैजूधाम के संयोजक गिरजा शर्मा ने बताया कि शिव महोत्सव का उद्घाटन नगर विधायक सह मंत्री डॉ प्रेम कुमार, गुरुआ के राजद विधायक विनय कुमार यादव आदि के द्वारा किया जायेगा. शिवरात्रि को लेकर आकर्षक ढंग से झांकी निकाली जायेगी, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है. वहीं दूसरी ओर मिरचक व जलपा स्थित शिव मंदिर में भी शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है. इसके अलावा पचम्मा महादेव स्थान शिवमंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि के मौके पर शिव महोत्सव का आयोजन किया गया है. उक्त कार्यक्रम की माॅनीटरिंग लगातार कई वर्षों से कवि पांडेय करते आ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन