रक्षाबंधन पर भाई-बहन के अटूट बंधन का संदेश

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 09 Aug 2025 8:21 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

इमामगंज. प्रखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुख-समृद्धि की कामना की. भाइयों ने उपहार भेंट कर बहनों की रक्षा का संकल्प लिया. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ संजय कुमार, इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार और पुलिसकर्मियों को बच्चियों व महिलाओं ने राखी बांधी. बीडीओ ने इसे सम्मान और सौभाग्य का कार्य बताते हुए आभार व्यक्त किया. थानाध्यक्ष ने महिलाओं की भावना की सराहना करते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए समर्पित कार्य करने का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन