16वें वित्त आयोग के सदस्यों ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

Updated at : 21 Mar 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
16वें वित्त आयोग के सदस्यों ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

16वें वित्त आयोग के सदस्य एनी जॉर्ज मैथ्यू व मनोज पांडा ने शुक्रवार की शाम को महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

बोधगया. 16वें वित्त आयोग के सदस्य एनी जॉर्ज मैथ्यू व मनोज पांडा ने शुक्रवार की शाम को महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. इनके साथ श्री पांडा की पत्नी पुष्पांजलि पांडा, ओएसडी इंद्रजीत सिंह व आर्थिक सलाहकार अधिकारी निर्मल कुमार मंडल भी मंदिर में पूजा-अर्चना की. बीटीएमसी की सचिव डॉ महाश्वेता महारथी, सदस्य डॉ अरविंद सिंह व किरण लामा ने इनका स्वागत किया व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया. अतिथियों को महाबोधि मंदिर के केयर टेकर भिक्खु दीनानंद ने पूजा-अर्चना करायी व मंदिर के गर्भगृह,, बोधिवृक्ष, मुचलिंद सरोवर सहित मंदिर परिसर स्थित अन्य स्थलों का अवलोकन कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALENDRA PRATAP SINGH

लेखक के बारे में

By KALENDRA PRATAP SINGH

KALENDRA PRATAP SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन