ePaper

जगदेव बाबू के सपनों को साकार करने पर मानपुर में हुई बैठक

Updated at : 16 Apr 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
जगदेव बाबू के सपनों को साकार करने पर मानपुर में हुई बैठक

सामाजिक जागरूकता अभियान पर निकले निशिकांत सिन्हा के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता सह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई.

विज्ञापन

मानपुर. गया-नवाद मुख्य मार्ग स्थित निजी रिसोर्ट में बुधवार को जन आशीर्वाद संवाद को सफल बनाने को लेकर सामाजिक जागरूकता अभियान पर निकले निशिकांत सिन्हा के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता सह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. इस कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि निशिकांत सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि बिहार में बेरोजगारी, पिछड़ापन, शिक्षा में सुधार के साथ सामाजिक जागरूकता को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बैठक की जा रही है. उन्होंने बताया कि आगामी 25 मई को पटना के गांधी मैदान में जन आशीर्वाद संवाद पर जागरूकता व आबादी के आधार पर सरकार में हिस्सेदारी की मांग पर विशाल रैली की जायेगी. कार्यक्रम का शुभारंभ जगदेव प्रसाद व सम्राट अशोक के फोटो पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ. बैठक में कमलेश कुमार वर्मा,गोपाल सिन्हा,रवि मेहता,अजय कुशवाहा,लालदेव महतो,आदित्य प्रधान,विक्रमादित्य कुशवाहा,सुनील मुंबईया समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन