हाइकोर्ट से फिलहाल मेयर को मिली राहत

हाइकोर्ट से फिलहाल मेयर को मिली राहत
गया. मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान के खिलाफ कार्रवाई पर फिलहाल हाइकोर्ट ने रोक लगा दी है. मेयर ने बताया कि उनके माध्यम से जांच पर उठाये गये सवाल पर कोर्ट ने उनके खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगायी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल मेयर के खिलाफ कार्रवाई पर दो सप्ताह के लिए रोक लगायी गयी है. इस बीच कोर्ट में जांच से संबंधित रिपोर्ट संबंधित विभाग को जमा करनी है. बता दें कि पिछले दिनों मेयर की जाति को लेकर काफी विवाद बढ़ गया था. इनके खिलाफ शिकायत चुनाव आयोग में की गयी. यह शिकायत मेयर प्रत्याशी के तौर पर पराजित हुए पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान ने की है. इसके बाद निगम में राजनीति का पारा हाइ हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




