ePaper

मगध विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट वन में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि आगे बढ़ाई

Updated at : 01 Sep 2020 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
मगध विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट वन में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि आगे बढ़ाई

मगध विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट वन में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि आगे बढ़ाई

विज्ञापन

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय अंतर्गत अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक पार्ट वन में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि विस्तारित कर दी गयी है और इसे आगामी 10 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया.

मगध यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए व छात्रों की सुविधा के मद्देनजर स्नातक पार्ट वन में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त को विस्तारित करते हुए 10 सितंबर तक कर दिया गया है.

डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर आरपीएस चौहान ने बताया कि वोकेशनल कोर्सों में भी नामांकन के लिए जारी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त से बढ़ा कर 15 सितंबर तक कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. कोरोना महामारी के मद्देनजर भी छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को विस्तारित की गयी है और 15 सितंबर को अंतिम तिथि तय की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन