ePaper

गुरुआ के मल्लाह टोली में शराब भट्ठी ध्वस्त

Updated at : 09 Dec 2025 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
गुरुआ के मल्लाह टोली में शराब भट्ठी ध्वस्त

गुरुआ के मल्लाह टोली में शराब भट्ठी ध्वस्त

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ पुलिस ने सोमवार को मल्लाह टोली गांव में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. पुलिस टीम जैसे ही गांव पहुंची, वहां सक्रिय शराब भट्ठियों पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. संचालित अवैध शराब भट्ठी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया. साथ ही लगभग 100 किलो फूला महुआ को जब्त कर नष्ट कर दिया गया. थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे आमजन के स्वास्थ्य व सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न होता है. इसको ध्यान में रख पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. ऐसे कार्यों में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन