पुलिस की छापेमारी में कई शराब भट्ठियां ध्वस्त
Published by :ROHIT KUMAR SINGH
Published at :20 May 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन

गया जी न्यूज : बाराटांड में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
गया जी न्यूज : बाराटांड में पुलिस ने की कार्रवाई
प्रतिनिधि, बांकेबाजार.
लुटुआ पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाराटांड गांव के समीप जंगली क्षेत्र में अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष पप्पू शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाराटांड गांव के समीप जंगल में अवैध शराब भट्ठियां संचालित की जा रही हैं. सूचना के आधार पर जब जंगली क्षेत्र में छापेमारी की गयी, तो कई शराब भट्ठियां पायी गयीं. उन सभी को पुलिस ने नष्ट कर दिया. उन्होंने बताया कि लगभग चार हजार लीटर जावा महुआ को भी नष्ट किया गया है. इसके अलावा शराब बनाने वाले दर्जनों उपकरणों को भी नष्ट किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब माफिया फरार हो गये. उनकी पहचान की कोशिश जारी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




