ePaper

जंक्शन पर शराब व बीयर बरामद

Updated at : 06 May 2024 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
जंक्शन पर शराब व बीयर बरामद

जंक्शन पर शराब व बीयर बरामद

विज्ञापन

जंक्शन पर शराब व बीयर बरामद

फोटो-गया- रोहित-251- जब्त शराब के पास बैठे पुलिस अधिकारी

संवाददाता, गया

रेल पुलिस की टीम ने सोमवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित मध्य यात्री शेड के पास लावारिस हालत में देसी शराब व बीयर बरामद की है. हालांकि, शराब धंधेबाज भागने में सफल हो गया. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान चार प्लास्टिक के बोरे यात्री शेड के पास पाये गये. पुलिस ने बोरे के बारे में आसपास के रेलयात्रियों से पूछताछ की. लेकिन, किसी ने कुछ नहीं बताया. पुलिस ने बोरे को खोला, तो उसमें 130 लीटर देसी शराब व 30 पीस बीयर थी. इंस्पेक्टर ने बताया कि रेल थाना में अज्ञात शराब धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन