गया जी: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली, खिलाड़ियों और युवाओं ने दिया देशभक्ति का संदेश

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के दौरान खेल पदाधिकारी व अन्य

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला खेल कार्यालय ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया. इस रैली में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दे रहे थे.

विज्ञापन

Gaya Ji Tiranga Rally: भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला खेल कार्यालय की ओर से खेल भवन से भव्य तिरंगा रैली निकाली गयी. रैली में जिले के विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. हाथों में तिरंगा लेकर शामिल खिलाड़ियों ने देशभक्ति, एकता, अनुशासन और राष्ट्र गौरव का संदेश दिया.

देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल

तिरंगा रैली के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया. खिलाड़ियों और युवाओं ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. जिला खेल पदाधिकारी नेहा कुमारी के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय की टीम ने कार्यक्रम का आयोजन किया.

खिलाड़ियों में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करना उद्देश्य

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी नेहा कुमारी ने कहा कि खिलाड़ियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना खेलों का महत्वपूर्ण उद्देश्य है. तिरंगा रैली इसी भावना को समाज तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास है.

हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी की अपील

जिला खेल कार्यालय की ओर से जिलेवासियों और युवाओं से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गयी. लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने का आह्वान किया गया.

Also Read: सारण के मढ़ौरा चीनी मिल को रामकोला ले जाने की चर्चा पर लोगों में आक्रोश, यहीं पुनर्जीवित करने की मांग



विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन