गया जी फुटबॉल टीम के ट्रायल में 62 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 42 का कैंप के लिए चयन

Updated:
विज्ञापन

ट्रायल मैच के दौरान खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

प्रथम बिहार गेम्स-2026 में गया जिले की फुटबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए. 62 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 42 को प्रशिक्षण कैंप के लिए चुना गया है. यह कैंप 25 अगस्त से शुरू होगा.

विज्ञापन

Gaya Football Team Selection : प्रथम बिहार गेम्स-2026 में गया जिले की फुटबॉल टीम के चयन को लेकर चल रहे ट्रायल के दूसरे दिन 62 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. करीब तीन घंटे तक चले अभ्यास व चयन प्रक्रिया के बाद 42 खिलाड़ियों का चयन 25 अगस्त से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कैंप के लिए किया गया.

इन्हीं खिलाड़ियों में से 18 खिलाड़ियों का अंतिम चयन सात सितंबर को किया जायेगा. फाइनल चयन के दिन ही गया जिले की टीम राजगीर के लिए रवाना होगी, जहां प्रथम बिहार गेम्स-2026 का आयोजन होना है.

चयन समिति और खिलाड़ियों की स्थिति

चयन प्रक्रिया के दौरान सनाउल्लाह खान, विश्वदीप चौधरी, शमीम अहमद राजू, परवेज आलम व प्रकाश सोलंकी ने खिलाड़ियों के खेल कौशल और प्रदर्शन का बारीकी से अवलोकन कर चयन किया. चयनित 42 खिलाड़ियों में चार गोलकीपर, 12 डिफेंडर, आठ मिडफील्डर तथा 18 फॉरवर्ड शामिल हैं. कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम 18 सदस्यीय टीम का चयन किया जायेगा.

वरिष्ठ खिलाड़ियों की मौजूदगी और पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन

कई वरिष्ठ खिलाड़ी भी जूनियर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान में मौजूद रहे. इनमें अमानुल्लाह खान, एबीपी सिंह (मुनमुन), राहुल कुमार, मोहम्मद नाजिश, महेंद्र प्रसाद सिंह व विमल कुमार शामिल थे.

गया जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राकेश रंजन व उपाध्यक्ष मोती करीमी ने वीडियो कॉल के माध्यम से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने उम्मीद जतायी कि गया की टीम इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनकर लौटेगी.

Also Read : वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनने की ओर बढ़ रहा गया जंक्शन, फिर भी अहमदाबाद-सूरत-पुणे समेत कई शहरों की सीधी ट्रेन नहीं

प्रशिक्षण और फिटनेस पर विशेष ध्यान

गया जिला फुटबॉल संघ के सचिव खतीब अहमद ने बताया कि चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और खेल कौशल को विशेष रूप से ध्यान में रखा जा रहा है. प्रथम बिहार गेम्स में बेहतर प्रदर्शन के लिए चयनित खिलाड़ियों को कैंप में गहन प्रशिक्षण दिया जायेगा.


विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन