अखंड कीर्तन व महायज्ञ के लिए निकली कलशयात्रा

Updated at : 25 Feb 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
अखंड कीर्तन व महायज्ञ के लिए निकली कलशयात्रा

मानपुर बुनकर नगरी पटवाटोली स्थित लक्ष्मी पार्क पेहानी मुहल्ले में महाशिवरात्रि के अवसर पर अखंड कीर्तन और महायज्ञ का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मानपुर. मानपुर बुनकर नगरी पटवाटोली स्थित लक्ष्मी पार्क पेहानी मुहल्ले में महाशिवरात्रि के अवसर पर अखंड कीर्तन और महायज्ञ का आयोजन किया गया. मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गयी. जो मानपुर बाजार होते हुए सूर्य पोखरा पहुंची और जलभरी की. तीन दिवसीय कार्यक्रम में काफी संख्या में भक्त कलशयात्रा में भाग लिये. ऐतिहासिक सूर्य पोखर पर कलश जलभारी कर कलश की स्थापना की गयी. महाशिवरात्रि के दिन 24 घंटा का अखंड कीर्तन का आयोजन है. तीसरे व अंतिम दिन हवन कर पूर्णाहुति, कन्या पूजन व भंडारे का भव्य आयोजन किया जा रहा है. मानपुर पटवा टोली शिव भक्तिमय हो गया है. इस अवसर पर आयोजन सदस्य चेतलाल ने बताया कि 2005 से शुरू किया गया. शिवरात्रि के समय प्रत्येक पांच वर्ष पर आयोजन किया जाता हैं. इस अखंड कीर्तन को सफल बनाने के लिए बुग्गी उर्फ ठाकुर प्रसाद, कालू लड्डू उर्फ सागर प्रसाद, राजेश कुमार, चेतलाल प्रसाद, मुन्ना पटवा, दुखन पटवा, प्रमोद कुमार चौधरी, मुन्ना चौधरी के साथ शिव भक्त मोहल्ला वासी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन