शेरघाटी : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मनोज भुईयां को बनाया सांसद प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं में खुशी

Updated:
विज्ञापन
मनोज भुईयां को पत्र सौंपते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी | Prabhat Khabar Network

मनोज भुईयां को पत्र सौंपते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी | Prabhat Khabar Network

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रखंड अध्यक्ष मनोज भुईयां को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शेरघाटी अनुमंडल के लिए सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है. इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, जो क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान की उम्मीद कर रहे हैं.

विज्ञापन

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रखंड अध्यक्ष मनोज भुईयां को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सह गया लोकसभा क्षेत्र के सांसद जीतन राम मांझी ने शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के लिए अपना सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है.

इस संबंध में सांसद द्वारा जिला पदाधिकारी, गया को पत्र जारी कर मनोज भुईयां की नियुक्ति की सूचना दी गई है. पत्र में प्रशासन से सभी संबंधित विभागों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है.

नूतन नगर के निवासी हैं मनोज भुईयां, कार्यकर्ताओं में खुशी

मनोज भुईयां नूतन नगर, शेरघाटी के निवासी हैं. उन्हें 38-गया (अजा) संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत शेरघाटी अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनकी इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.

क्षेत्र की जनसमस्याओं का प्राथमिकता से कराएंगे समाधान

नियुक्ति के बाद मनोज भुईयां ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

उन्होंने प्रतिबद्धता दोहराई कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ सांसद एवं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके त्वरित समाधान के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन