गया जी : श्रीपुर-बराबर मार्ग पर बाइक और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, तीन श्रद्धालु घायल

Updated:
विज्ञापन

इलाज के लिए ले जाते परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बराबर पहाड़ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की मोटरसाइकिल और एक टेंपो के बीच श्रीपुर–बराबर पनारी मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

विज्ञापन

बराबर पहाड़ स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल का दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की मोटरसाइकिल और एक टेंपो के बीच भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), खिजरसराय ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

विज्ञापन

घायलों की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के नौधरिया निवासी कुंदन कुमार, रेखा देवी और मधुरिया देवी के रूप में हुई है.

आमने-सामने की टक्कर में सड़क पर गिरे श्रद्धालु

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों श्रद्धालु बराबर पहाड़ से पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान श्रीपुर–बराबर पनारी मार्ग पर सामने से आ रही एक टेंपो से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई.

टक्कर इतनी तीव्र थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से चोटिल हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत खिजरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज किए गए रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. जांच के दौरान कुंदन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने एमआरआई (MRI) कराने की सलाह दी.

चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों घायलों—कुंदन कुमार, रेखा देवी और मधुरिया देवी को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. हालांकि, परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाने के बजाय अपनी सुविधानुसार इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले गए. दुर्घटना के बाद परिजनों में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन