गया जी : गुरुआ में बिजली चोरी करते पकड़ा गया उपभोक्ता, 2.91 लाख रुपये का लगा जुर्माना
सांकेतिक तस्वीर
गया जी के गुरुआ प्रखंड के मखदुमपुर गांव में बिजली विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है. अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले एक उपभोक्ता पर 2.91 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है. विभाग ने इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है.
गया जी के गुरुआ प्रखंड के मखदुमपुर गांव में रविवार को बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते एक उपभोक्ता को पकड़ा. विभाग ने आरोपित उपभोक्ता पर 2,91,108 रुपये का जुर्माना लगाया है.
मखदुमपुर गांव में छापेमारी के दौरान पकड़ी गई बिजली चोरी
कनीय विद्युत अभियंता (JE) रामकृष्ण मनी ने बताया कि छापेमारी के दौरान मखदुमपुर गांव निवासी अखिलेश चौधरी को अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पाया गया.
जांच के बाद विभाग की ओर से उनके विरुद्ध 2,91,108 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया. इसके बाद विभाग ने मामले को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.
जेई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
वहीं, गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बिजली विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए