गया जी : गुरारू में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, किशोरियों को बांटे गए सेनेटरी पैड

Updated:
विज्ञापन
जांच करवाने पहुँचें लोग | Prabhat Khabar Network

जांच करवाने पहुंचे लोग | Prabhat Khabar Network

गया के बरमा गांव में 'स्माइल टूगेदर इंडिया फाउंडेशन' ने नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया. इस दौरान किशोरियों को माहवारी स्वच्छता की जानकारी दी गई और 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई.

विज्ञापन

गया जी के गुरारू प्रखंड के बरमा गांव में रविवार को 'स्माइल टूगेदर इंडिया फाउंडेशन' के तत्वावधान में राजकीय उच्च विद्यालय में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

किशोरियों को दी गई माहवारी स्वच्छता की जानकारी

शिविर के दौरान डॉ. संध्या कुमारी व डॉ. श्रद्धा कुमारी ने किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. इस दौरान उन्होंने किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के उपाय बताए.

शिविर के दौरान सैकड़ों किशोरियों के बीच नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया.

आंख जांच सह स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक मरीजों का परीक्षण

कार्यक्रम के दौरान आंख जांच शिविर का भी आयोजन किया गया. चिकित्सक डॉ. कुमार गौतम ने 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी.

शिविर में आए मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई तथा उनके बीच मुफ़्त दवाइयों का वितरण किया गया.

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना मुख्य उद्देश्य

सामाजिक कार्यकर्ता सौरव कुमार ने बताया कि इस तरह के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी डॉ. पप्पू गोस्वामी, अनिल कुमार पाठक, नीतीश राज व श्रीमती कनकलता देवी समेत कई लोग शामिल रहे.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन