चोरी के गहने व मोबाइल के साथ झारखंड की महिला गिरफ्तार

Updated at : 03 Apr 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के गहने व मोबाइल के साथ  झारखंड की महिला गिरफ्तार

आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने बुधवार की देर रात गया रेलवे रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म से चोरी के मोबाइल के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गया. आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने बुधवार की देर रात गया रेलवे रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म से चोरी के मोबाइल के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान बोकरो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र की रहनेवाली प्रीति देवी के रूप में की गयी है. पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि संदिग्धों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म के नजदीक आरएमएस के सामने एक महिला को देखा गया. वह तेजी से स्टेशन से बाहर निकल रही थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूछताछ की. पूछताछ के दौरान जांच की तो उसके पास से दो सोने की अंगूठी, तीन कान के टूटे गहने, एक मोबाइल पाया गया. इसके बारे में पूछताछ की गयी, तो महिला ने बताया कि सारा सामान चोरी की है. वह झारखंड से आकर बड़े व छोटे-छोटे रेलवे स्टेशनों पर घूम-घूम कर यात्रियों का सामान व बैग चोरी करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन