Gaya News : बाना गांव के समीप शटर तोड़कर दुकान से चोरी

Gaya News : खिजरसराय-टेउसा मुख्य मार्ग पर हुई घटना
खिजरसराय. खिजरसराय-टेउसा मुख्य मार्ग पर बाना गांव के समीप शटर तोड़कर चोरों द्वारा लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गयी. चोरी की घटना शनिवार की रात को अंजाम दिया गया. शटर टूटने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पिकअप में रस्सी बांधकर शटर को खींच दिया गया है. दुकानदार को इस घटना का पता सुबह चला जब सुबह दुकान खोलने गया. सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची और घटनास्थल का अवलोकन कर लौट गयी. इस मामले में दुकानदार मनोहर कुमार ने स्थानीय थाने में दुकान से 20000 नगद, 40 टीना रिफाइन, गोलकी व छुहारा सहित अन्य सामग्री की चोरी की बात कही है. दो माह पूर्व इसी मार्ग पर स्थित पप्पू कुमार के किराना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें सात लाख रुपये नकद की चोरी की गयी थी. इस मामले का उद्वेदन भी नहीं हुआ था कि चोरी की दूसरी घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस प्रशासन के समक्ष चुनौती खड़ी कर दी है. दो माह पूर्व इसी मार्ग पर स्थित पप्पू कुमार के किराना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें सात लाख रुपये नगद की चोरी की गयी थी. इस मामले का भी उद्भेदन भी नहीं हुआ था कि चोरी की दूसरी घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस प्रशासन के समक्ष चुनौती खड़ी कर दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




