हावड़ा-आगरा कैंट एक्सप्रेस रद्द, कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

रेलवे द्वारा अपरिहार्य कारणों से कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों का परिचालन दूसरे मार्गों से किया जा रहा है.
गया. रेलवे द्वारा अपरिहार्य कारणों से कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों का परिचालन दूसरे मार्गों से किया जा रहा है. मंगलवार को गया रेलवे स्टेशन से गुजरनेवाली गाड़ी संख्या 20975 हावड़ा-आगरा कैंट एक्सप्रेस रद्द रही. इस कारण रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं बुधवार को गाड़ी संख्या 12397 गया-नयी दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12801 पुरी-नयी दिल्ली पुरुषोत्तम, गाड़ी संख्या 12802 नयी दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 20975 हावड़ा-आगरा कैंट एक्सप्रेस रद्द रही. वहीं बुधवार को भी कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा. इसकी सूचना पूछताछ कार्यालय केसाथ-साथ टिकट खरीदने के दौरान रेलयात्रियों को जानकारियां दी जा रही है. ताकि, रेल सफर करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




