चोरी की बाइक के साथ गुरुआ का युवक शेरघाटी में धराया

Updated:
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ गुरुआ का युवक शेरघाटी में धराया

शेरघाटी थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी के बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

शेरघाटी. शेरघाटी थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी के बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस की पकड़ में आये युवक की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के जयपुर गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शेरघाटी थाना के द्वारा होटल हिल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा. इसी दौरान सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि युवक से मोटरसाइकिल की कागजात की कॉपी मांगी गयी तो उसने कोई भी वैध कागजात पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया. इसके बाद मामले को लेकर शेरघाटी थाने में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया.इसका कांड संख्या 268/25 है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन