गुरुआ लूटकांड: पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने व्यवसायियों से की मुलाकात, जल्द गिरफ्तारी का दिलाया भरोसा

पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने व्यवसायियों से मुलाकात की
Gaya Ji News: गुरुआ लूटकांड के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने स्थानीय व्यवसायियों से मुलाकात कर उनकी चिंताएं सुनी. उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी करेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं.
Gaya Ji News( गुरुआ प्रखंड से डॉ प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट) :
गुरुआ बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी के साथ हुई लूटपाट और गोलीबारी की घटना के बाद रविवार को पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह गुरुआ पहुंचे. उन्होंने स्थानीय व्यवसायियों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और पीड़ित पक्ष व व्यापारियों की चिंताओं को गंभीरता से सुना.
पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है
इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि इस घटना ने पूरे क्षेत्र के व्यापारियों और आम लोगों को चिंतित कर दिया है. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की गई है. पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है और विभिन्न बिंदुओं पर काम कर रही है. उन्होंने व्यवसायियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अपराधियों तक पहुंचने में कुछ समय लग रहा है, लेकिन पुलिस सच्चाई के करीब पहुंच रही है और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी.
व्यापारियों से धैर्य बनाए रखने की अपील
सुशील कुमार सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने व्यापारियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जांच पूरी निष्पक्षता और गंभीरता से की जा रही है.
अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग
मुलाकात के दौरान व्यवसायी मनोज कुमार वर्णवाल, हीरा शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंटू सिंह, भाजपा के वरीय नेता नंदकिशोर प्रसाद, अशोक प्रसाद तथा पूर्व मुखिया मुरारी प्रसाद सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने घटना के शीघ्र उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया.
Also Read: शेरघाटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी के घर कुर्की-जब्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










