गया–गोह मुख्य मार्ग पर हादसा, तेज रफ्तार कार- बाइक की टक्कर में युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
टक्कर के बाद मौजूद ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

टक्कर के बाद मौजूद ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

गया-गोह मुख्य मार्ग पर हिच्छापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन

गया–गोह मुख्य मार्ग पर हिच्छापुर मोड़ के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा. इसी दौरान अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार से जा टकरायी. टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और घटना की सूचना कोंच थाने की पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया. घायल युवक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन