चोरी के तीन मोबाइल फोन के साथ गुरारू का युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Apr 2024 11:11 PM
लोकसभा चुनाव को देखते हुए रेल पुलिस की टीम ने गया रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह एक विशेष अभियान चलाया.
गया. लोकसभा चुनाव को देखते हुए रेल पुलिस की टीम ने गया रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह एक विशेष अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने किया. अभियान के दौरान एक युवक को तेजी से भागते हुए देखा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किये गये. मोबाइल के बारे में पूछताछ की गयी तो गिरफ्तार युवक ने बताया कि चोरी की है. गिरफ्तार युवक की पहचान गुरारू के ताबिश के रूप में की गयी है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों मोबाइल फोन चोरी के हैं. गिरफ्तार ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि तीनों मोबाइल फोन गया-पटना सहित अन्य पैसेंजर में यात्रा करनेवाले यात्रियों से चोरी किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










