हनुमान मंदिर प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य कलशयात्रा

प्रखंड के लुटुआ गांव में पांच दिवसीय हनुमान मंदिर प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गयी.
बांकेबाजार. प्रखंड के लुटुआ गांव में पांच दिवसीय हनुमान मंदिर प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा निकाली निकाली गयी. कलशयात्रा में जय श्रीराम, हर हर महादेव, जय हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था. नये-नये परिधानों में क्षेत्र के महिला व पुरुष श्रद्धालु हाथ में कलश, चुनरी, माला एवं सिर पर जय श्रीराम लिखा हुआ पट्टा बांधकर कलश यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान बैंड बाजा सहित अन्य प्रकार के गाजे बाजे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो रहा था. यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह मुखिया जितेंद्र यादव ने बताया कि हनुमान मंदिर प्राणप्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय यज्ञ का अनुष्ठान रखा गया है. शनिवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ एवं 26 फरवरी को भंडारे के साथ समाप्त हो जायेगा. उन्होंने बताया कि कलशयात्रा यज्ञ स्थल से आचार्य सुधीर मिश्र एवं युगल किशोर के मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ जो लुटुआ, नारायणडीह, बेलवाटांड़ के रास्ते से मंडावर नदी स्थित हरदिया छठ घाट के पास पहुंची. जहां से वैदिक मंत्रोच्चार के बाद कलश में जलभरी का कार्य पूर्ण किया गया. तत्पश्चात उसी रास्ते से पुनः यज्ञ मंडप पहुंची जहां परिसर में सभी श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी कलश को स्थापित किया. उन्होंने बताया कि इस यज्ञ में प्रतिदिन रात्रि में कथा वाचकों द्वारा प्रवचन का आयोजन किया जायेगा एवं श्रद्धालु भक्तों के लिए मनोरंजन का भी साधन उपलब्ध कराये गये हैं. इस मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह मुखिया जितेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र पासवान, सचिन बिंदेश्वर यादव के अलावे इंदल साव, राजू साव, प्रवेश दास, शिवपति सिंह भोक्ता, लोगी भुइयां, रंजीत कुमार, सत्येंद्र यादव, उपेंद्र यादव, विष्णुपद भोक्ता, लक्ष्मण सिंह, अलखदेव यादव सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




