छात्राओं के नामांकन का पैसा कॉलेज को लौटाये सरकार : एबीवीपी
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 26 Apr 2025 7:13 PM
एबीवीपी जगजीवन महाविद्यालय, गया इकाई के द्वारा शनिवार को केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को ज्ञापन सौंपा गया.
मानपुर. एबीवीपी जगजीवन महाविद्यालय, गया इकाई के द्वारा शनिवार को केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को ज्ञापन सौंपा गया. मानपुर नगर इकाई के नगर मंत्री रितिक रोशन ने बताया कि बिहार सरकार ने घोषणा की थी कि केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा मुफ्त दी जायेगी. कॉलेज ने आदेश का पालन करते हुए बीते कई वर्षों से लगातार निशुल्क नामांकन किया. लेकिन, शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक महाविद्यालयों को पैसा नहीं दिया गया है. महाविद्यालय को आर्थिक क्षति हो रही है. शिक्षा विभाग को जल्द से जल्द राशि का वहन करना चाहिए. कॉलेज अध्यक्ष आयुष कुमार ने कहा कि महाविद्यालय में एससी-एसटी हॉस्टल में महाविद्यालय के कैंपस के बाहर के जितने भी घर से नाली का पानी आता है, वह महाविद्यालय के चारदीवारी से अंदर गिराया जाता है. इससे नाली की पानी हॉस्टल में प्रवेश कर जाता है और वहां रहने वाले छात्रों को आने जाने में काफी परेशानी होती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










