वजीरगंज को मिला नया सांसद प्रतिनिधि, जीतन राम मांझी ने सुनील कुमार मांझी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
Gayaji News

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का स्वागत करते सुनील मांझी

Gayaji News: गया के सांसद जीतन राम मांझी ने जनसंपर्क और विकास कार्यों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वजीरगंज निवासी सुनील कुमार मांझी को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है.

विज्ञापन

वजीरगंज से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
Gayaji News:
गया संसदीय क्षेत्र के वजीरगंज प्रखंड में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के बीच एक महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है. गया के सांसद जीतन राम मांझी ने जनसंपर्क और विकास कार्यों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वजीरगंज निवासी सुनील कुमार मांझी को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इस घोषणा के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है.

जनता की समस्याएं सीधे सांसद तक पहुंचाएंगे

सांसद प्रतिनिधि के रूप में सुनील कुमार मांझी अब क्षेत्र की जनता और सांसद कार्यालय के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाएंगे. उनकी जिम्मेदारी क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और सांसद तक पहुंचाने, सरकारी योजनाओं की निगरानी करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान कराने की होगी.

विकास कार्यों की निगरानी पर रहेगा विशेष फोकस

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सुनील कुमार मांझी क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत पर नजर रखेंगे. साथ ही आम लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी प्रयास करेंगे ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर जरूरतमंदों तक पहुंच सके.

घोषणा के बाद बधाइयों का लगा तांता

मनोनयन की खबर सामने आते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सुनील कुमार मांझी को शुभकामनाएं दीं. लोगों का मानना है कि उनकी सक्रियता और क्षेत्रीय अनुभव वजीरगंज के विकास कार्यों को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के कार्यकर्ताओं ने भी इस नियुक्ति का स्वागत किया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि एक समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता को मिली यह जिम्मेदारी संगठन और क्षेत्र दोनों के लिए सकारात्मक साबित होगी.

इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

सुनील कुमार मांझी को बधाई देने वालों में हम पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष सावित्री कुमारी, मीडिया प्रभारी दयाल कुमार मांझी, रामबली मांझी तथा नरेश कुमार मांझी सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सांसद प्रतिनिधि के रूप में सुनील कुमार मांझी की नियुक्ति से क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा. साथ ही विकास योजनाओं की निगरानी मजबूत होने से आम जनता को भी सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.

Also Read: गयाजी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 28 अप्रैल को हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन