सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता के बेटे की मौत, स्कूटी सवार ने मारी टक्कर

कांग्रेस नेता के बेटे की मौत
बिहार के गयाजी से बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी अनुसार सड़क हादसे में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के बेटे की मौत हो गई है.
Gayaji Accident: (टिकारी से विजय पांडेय) बिहार के गयाजी से बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी अनुसार सड़क हादसे में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के बेटे की मौत हो गई है. स्कूटी सवार की टक्कर से कांग्रेस नेता के बेटे की जान चली गई. घायल की पहचान कांग्रेस पार्टी के टिकारी प्रखंड अध्यक्ष नाथुन पासवान के पुत्र रामा कुमार के रुप में हुई है.
कांग्रेस नेता के बेटे की सड़क हादसे में गई जान
दरअसल, पूरा मामला टिकारी पंचानपुर मार्ग पर पंचानपुर के पास का है. बताया जा रहा है कि स्कूटी ने रामा को टक्कर मार दी. टक्कर में रामा और स्कूटी सवार दोनों घायल हो गए. स्कूटी सवार की पहचान शिवनगर गांव के रहने वाले गुड्डू के रूप में हुई. दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
इलाज के दौरान हुई मौत
डॉक्टरों ने गंभीर हालत में रामा को गया रेफर कर दिया. जहां इलाजके दौरान रामा की मौत हो गई. सूत्र बताते हैं कि स्कूटी को भी किसी अज्ञात वाहन ने धक्का दिया. जिसके बाद उसक टक्कर रामा से हो गई. घटना में गंभीर रूप से घायल रामा की मौत हो गई. वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
Also Read: औरंगाबाद पुलिस केंद्र में चल रहा विशेष कैंप, 412 जवान को दिया जा रहा प्रशिक्षण, जानिए पूरी खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित चैनलों में से एक News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










