Gaya से DDU के लिए पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू, जानें रूट और टाइमिंग

Updated:
विज्ञापन
Gaya Junction News

Gaya Junction News

Gaya: गया जंक्शन से पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया गया है. भारतीय रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों की परेशानी कम होगी.

विज्ञापन

Gaya: गया जंक्शन को नया रूप दिया जा रहा है. इसके पुनर्निर्माण का काम जारी है. इस वजह से गया जंक्शन के 6 और 7 नंबर प्लेटफॉर्म को 24 नवंबर से अगले साल सात जनवरी तक ब्लॉक किया गया है. इस दौरान कई ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया गया है. इसी बीच भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गया जंक्शन से डीडीयू जंक्शन के लिए पांच जनवरी तक सप्ताह के अलग-अलग दिनों में ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है.

स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की रूट और टाइमिंग

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय गया है. इस रूट पर ट्रेन चलने के लोगों को सहूलियत होगी. यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को एक वन-वे मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी. गाड़ी संख्या 03699 गया-डीडीयू मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन शुरू हो गया है.

वन-वे मेमू स्पेशल ट्रेन गया जंक्शन से 16.00 बजे निकलेगी, फिर 16.33 बजे रफीगंज, 16.58 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 17.15 बजे डेहरी ऑन सोन, 17.33 बजे सासाराम, 18.05 बजे भभुआ रोड रुकते हुए 19.30 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी.

इसे भी पढ़ें: फर्जी शिक्षकों के खिलाफ बड़ा एक्शन, शिक्षा विभाग ने नौकरी से हटाया, देखें सूची

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन