गया जी : गुरुआ में बैटरी चोरी मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार, कई मामलों के हो सकते हैं खुलासे

आरोपित युवक के साथ पुलिस
Gurua Battery Theft : गया जी के गुरुआ थाना पुलिस ने बैटरी चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है.
Gurua Battery Theft : गया जी के गुरुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बैटरी चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान बैजू बिगहा गांव निवासी कामेश्वर यादव के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है.
बैटरी चोरी मामले में थी तलाश
थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी गुरुआ थाना कांड संख्या 295/26 से संबंधित मामले में की गई है. बैटरी चोरी की घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर भी पूछताछ
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित से बैटरी चोरी की घटना के अलावा क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या नहीं तथा अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता रही है या नहीं.
अन्य संदिग्धों की तलाश जारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










