पटना से शेरघाटी पहुंचे नये डीसीएलआर विश्वजीत कुमार, संभाला पदभार

Updated:
विज्ञापन
अनुमंडल कार्यालय शेरघाटी | Prabhat Khabar Network

अनुमंडल कार्यालय शेरघाटी

शेरघाटी अनुमंडल में नये भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) विश्वजीत कुमार ने अपना पदभार संभाल लिया है. उन्होंने राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़े कार्यों की समीक्षा की. सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता बताया.

विज्ञापन

गया जी : शेरघाटी अनुमंडल के नये भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) विश्वजीत कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया. डीसीएलआर प्रियंका कौशिक के तबादले के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उनकी शेरघाटी में तैनाती की है. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय पहुंचकर राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़े कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया.

विश्वजीत कुमार इससे पहले पटना स्थित खान एवं भूतत्व विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे. अब उन्हें शेरघाटी अनुमंडल में भूमि सुधार उप समाहर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व मामलों का पारदर्शी और समयबद्ध निबटारा तथा आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी.

उन्होंने कहा कि भूमि विवादों और दाखिल-खारिज सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निबटारा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जायेगा. इसके लिए कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक जवाबदेह एवं जनहितैषी बनाया जायेगा. उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की.

पदभार ग्रहण के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नये डीसीएलआर का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. उनसे शेरघाटी अनुमंडल में राजस्व एवं भूमि सुधार कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जतायी गयी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन