गया जी : परैया के अशोक कुमार ने NEET 2026 में किया कमाल, 610 अंक और AIR 7218 हासिल कर गांव का बढ़ाया मान

NEET Exam Result
परैया प्रखंड के फतेहपुर गांव के अशोक कुमार ने NEET 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 610 अंक और 7218वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि ने पूरे गांव और प्रखंड का नाम रोशन किया है.
गया जी : परैया प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, और इसे एक बार फिर सच कर दिखाया है प्रखंड के कपसिया पंचायत के फतेहपुर गांव के होनहार छात्र अशोक कुमार ने. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी नीट (यूजी) 2026 के परीक्षा परिणामों में अशोक कुमार ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे प्रखंड और गांव का नाम रोशन किया है.
अशोक कुमार ने देश की इस सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 720 में से 610 अंक प्राप्त किए हैं. उनका कुल पर्सेंटाइल 99.63 रहा है, जो उनकी कड़ी मेहनत और असाधारण प्रतिभा को दर्शाता है.अशोक कुमार ने अखिल भारतीय स्तर पर 7218 वीं रैंक हासिल की है.
वहीं, ओबीसी कैटेगरी में उनकी कैटेगरी रैंक 3084 है. इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनका एक प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेकर डॉक्टर बनने का रास्ता साफ हो गया है. अशोक के पिता बलीराम यादव और माता विद्या देवी अपने बेटे की इस सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं.
फतेहपुर गांव में जैसे ही यह खबर पहुंची, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. ग्रामीण और शुभचिंतक अशोक के घर पहुंचकर परिजनों को मिठाई खिला रहे हैं और बधाई दे रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि फतेहपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अशोक ने जो मुकाम हासिल किया है, वह क्षेत्र के दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










