गया जी में महिला सशक्तिकरण पर जनसंवाद, शौचालय, जल निकासी और आवास योजना की समस्याएं उठीं

Updated:
विज्ञापन
जन संवाद कार्यक्रम | Prabhat Khabar Network

जन संवाद कार्यक्रम

गया में स्वाश्रयी महिला सेवा संघ द्वारा महिला सशक्तिकरण और जन समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी प्रमुख समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा और उनके समाधान की मांग की.

विज्ञापन

गया जी : स्वाश्रयी महिला सेवा संघ के बैनर तले रैन बसेरा परिसर में महिला सशक्तिकरण एवं जन समस्याओं को लेकर एक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पर्षद के मुख्य पार्षद मोहम्मद अजहर इमाम एव आगत अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से की.

जनसंवाद के दौरान महिलाओं ने सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपने-अपने वार्ड एवं क्षेत्र की समस्याओं को रखा.महिलाओं द्वारा मुख्य रूप से शौचालय की कमी, जल निकासी की समस्या, आवास योजना तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को प्रमुख मुद्दों के रूप में उठाया गया. कई बहनों ने बताया कि क्षेत्र में जलजमाव और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

वहीं कुछ महिलाओं ने आवास योजना से जुड़ी समस्याओं तथा स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया.कार्यक्रम में बताया गया कि समस्याओं को सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कराया जाए, ताकि प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जा सके. वार्ड पार्षद अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कि सेवा भारत की यह पहल अत्यंत सराहनीय है.उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि बैठक के दौरान सामने आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

साथ ही उन्होंने महिलाओं को जागरूक रहने और अपनी बात मजबूती से रखने के लिए प्रेरित किया.कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अनुरोध कुमार शर्मा, वार्ड संख्या 5 की वार्ड पार्षद संध्या गुप्ता, रैन बसेरा के प्रभारी राम अजय शर्मा, समाजसेवी चितरंजन कुमार तथा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद साद्दाम हुसैन, सेवा भारत की ओर से अंजली कुमारी ,अमित कुमार सबा परवीन, नेहा कुमारी, अंजना शुक्ला, गुड़िया कुमारी, ममता देवी, मंजू देवी, कल्पना कुमारी, डोलती देवी, सुमित्रा कुमारी, सोनी कुमारी तथा शबाना परवीन आदि शामिल थे.


विज्ञापन
Vijay Pandey Tekari

लेखक के बारे में

By Vijay Pandey Tekari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन