गया जी : नीट परीक्षा में आदर्श नवीन ने लहराया परचम, प्रखंड का बढ़ाया मान

Updated:
विज्ञापन
नीट में सफल आदर्श नवीन | Prabhat Khabar Network

नीट में सफल आदर्श नवीन

गया के छोटका करासन गांव के आदर्श नवीन ने NEET परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 641 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर परिवार और प्रखंड का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन

गया जी : इमामगंज प्रखंड क्षेत्र के दुबहल पंचायत अंतर्गत छोटका करासन गांव निवासी आदर्श नवीन ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. आदर्श ने अपने दूसरे प्रयास में 720 में से 641 अंक हासिल किए है. उन्हें ऑल इंडिया रैंक 2160 तथा कैटेगरी रैंक 764 प्राप्त हुई है.

आदर्श के पिता कुलेंद्र प्रसाद सिंह स्वास्थ्य विभाग में लिपिक हैं, जबकि माता मंजुला रानी शिक्षिका है. इस संबंध में आदर्श के बड़े भाई सह पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार मंटू ने बताया कि आदर्श बचपन से ही पढ़ाई में मेहनती और अनुशासित रहा है.

उसकी सफलता से पूरे परिवार के साथ-साथ प्रखंड के लोगों में भी खुशी का माहौल है. आदर्श की इस उपलब्धि पर मनीष रमण, प्रवीण प्रकाश समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन