गया में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर बढ़ी फिसलन, दुरंतो एक्सप्रेस का इंजन फेल, मालगाड़ी भी अटकी

भारी बारिश से थमी रफ्तार
Gaya Railway News: धनबाद रेल मंडल के गुरपा-दिलवा रेलखंड में ट्रैक पर फिसलन बढ़ने से कई ट्रेनें प्रभावित हो गईं. पहले दुरंतो एक्सप्रेस का इंजन फेल हुआ, फिर मालगाड़ी भी बीच ट्रैक पर अटक गई.
Gaya Railway News: (फतेहपुर से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट)
बिहार में शुक्रवार को मौसम बदलने के साथ हुई बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं रेलवे परिचालन की रफ्तार थाम दी. धनबाद रेल मंडल के गुरपा-दिलवा रेलखंड में ट्रैक पर फिसलन बढ़ने से कई ट्रेनें प्रभावित हो गईं. पहले दुरंतो एक्सप्रेस का इंजन फेल हुआ, फिर मालगाड़ी भी बीच ट्रैक पर अटक गई, जिससे डाउन लाइन पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
दुरंतो एक्सप्रेस बीच रास्ते में फंसी
रेल सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8:20 बजे डाउन लाइन के बसकटवा होम सिग्नल के पास दुरंतो एक्सप्रेस का इंजन जवाब दे गया. लगातार बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर अत्यधिक फिसलन हो गई थी, जिससे इंजन ट्रेन को आगे नहीं खींच पा रहा था. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल ने सुरक्षा के मद्देनजर डाउन लाइन पर परिचालन रोक दिया.
दूसरा इंजन भेजकर आगे बढ़ाई गई ट्रेन
दुरंतो एक्सप्रेस के फंसने के बाद गझंडी स्टेशन से अतिरिक्त इंजन भेजा गया. काफी मशक्कत के बाद दूसरे इंजन को ट्रेन में जोड़कर दुरंतो एक्सप्रेस को आगे बढ़ाया जा सका. रेलवे प्रशासन दुरंतो को हटाने में जुटा ही था कि कुछ देर बाद बसकटवा के पास पोल संख्या 416/26 के समीप एक लोडेड मालगाड़ी का इंजन भी फेल हो गया. इसके बाद हालात और बिगड़ गए. करीब दो घंटे बाद गुरपा स्टेशन से दूसरा इंजन भेजा गया, जिसके जरिए मालगाड़ी को ट्रैक से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई.
कई प्रमुख ट्रेनें रास्ते में रुकीं
रेल परिचालन बाधित होने के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर घंटों खड़ी रहीं. गुरपा स्टेशन पर अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, पहाड़पुर स्टेशन पर पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस और टनकुप्पा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रोकना पड़ा. इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
रेलवे ने जारी की एडवाइजरी
गुरपा स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान रेलवे ट्रैक पर फिसलन बढ़ जाती है. गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन पहाड़ी और चढ़ाई वाला इलाका है, इसलिए इंजन को ट्रेन खींचने में ज्यादा दिक्कत होती है. उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन ने घाट सेक्शन में सुरक्षित परिचालन को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है और सभी लोको पायलटों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










