सीवान में आंधी-बारिश में थमी ट्रेनों की रफ्तार, कई ट्रेनों का परिचालन बाधित, कई के रुट बदले, देखिए लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

रेलवे ट्रैक पर टूटकर गिरा पेड़

Siwan News: गोरखपुर-सीवान रेलखंड के गौरी बाजार के पास रेल ट्रैक पर पेड़ गिरने से ओएचई वायर टूट गया, जिसके बाद कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया.

विज्ञापन

Siwan News: (सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट)

सीवान में शुक्रवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने रेल परिचालन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया. गोरखपुर-सीवान रेलखंड के गौरी बाजार के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ओएचई वायर टूट गया, जिसके बाद कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

कई ट्रेनों का बदला गया रूट

रेल प्रशासन के अनुसार तकनीकी बाधा उत्पन्न होने के बाद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा. 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस, 15652 लोहित एक्सप्रेस, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल और 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल को कप्तानगंज-थावे होते हुए सीवान मार्ग से चलाया गया.

घंटों अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं ट्रेनें

तेज आंधी और ओएचई वायर टूटने के कारण कई ट्रेनों को रास्ते में ही रोकना पड़ा. 15028 मौर्य एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे विलंब से चली, जबकि गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी करीब डेढ़ घंटे लेट रही. इसके अलावा 15034 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और 15566 वैशाली एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे की देरी से रवाना हुईं.

रेल प्रशासन ने शुरू कराया मरम्मत कार्य

आंधी थमने के बाद रेल अधिकारियों ने ट्रैक और ओएचई लाइन की जांच शुरू कर दी. रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गई है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही क्षतिग्रस्त वायर को ठीक कर रेल परिचालन सामान्य कर दिया जाएगा. ट्रेनों के लेट होने और रूट बदलने से यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा. कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मौसम की खराबी के कारण पूरे दिन रेल परिचालन प्रभावित रहा.

Also Read: बसंतपुर सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, 3 की हालत गंभीर, शादी के पहले उठी अर्थी

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन