बसंतपुर सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, 3 की हालत गंभीर, शादी के पहले उठी अर्थी

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो
Siwan Accident News: बसंतपुर गांधी आश्रम के समीप भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई.
Siwan Accident News: (भगवानपुर हाट से रंजीत कुमार यादव की रिपोर्ट)
बसंतपुर गांधी आश्रम के समीप भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
इलाज के लिए जा रहे थे सीवान
मृतकों की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसड़ गांव निवासी आफताब आलम की 65 वर्षीय पत्नी हाजरा खातून और उनकी 20 वर्षीय पुत्री सफीना खातून के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हाजरा खातून की तबीयत खराब थी और परिजन उन्हें स्कॉर्पियो से इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले जा रहे थे. इसी दौरान बसंतपुर गांधी आश्रम के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया.
वाहन के उड़े परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी. पेड़ से टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. हादसे में आफताब आलम का 28 वर्षीय पुत्र तारिक अनवर, गांव के आजाद अंसारी और चालक पप्पू चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों को भेजा गया सदर अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने जांच के दौरान मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया.
जून में होनी थी सफीना की शादी
इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि सफीना खातून की शादी अगले महीने जून में होने वाली थी. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और परिवार बेटी के हाथों में मेहंदी रचाने के सपने देख रहा था. लेकिन हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जैसे ही गांव में मां-बेटी की मौत की खबर पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं.
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.
Also Read: सीवान में हर घर नल-जल योजना फेल, पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण, PHED के खिलाफ प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










