Gaya News : ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, एक घायल

Updated at : 28 Feb 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, एक घायल

Gaya News : थाना क्षेत्र के गया-रजौली सड़क पर शुक्रवार की शाम भदान गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

टनकुप्पा. थाना क्षेत्र के गया-रजौली सड़क पर शुक्रवार की शाम भदान गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मरनेवाले युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आजादबिगहा गांव के रहनेवाले 35 वर्षीय रामदहीन मांझी के रूप में की गयी है. घायल विद्यानंद पासवान भी उसी गांव का रहने वाला है. ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दुर्घटना हुई है. ट्रैक्टर पर बालू लोड था. दुर्घटना की खबर पाकर परिजन टनकुप्पा पहुंचे. टनकुप्पा थाने की पुलिस घटनास्थल के पास पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कालेज गया भेज दिया. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन