Gaya News : समाज में बराबरी लाना चाहता है अर्जक संघ : उपेंद्र

Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 04 May 2025 9:47 PM

विज्ञापन

अर्जक संघ गया का दो दिवसीय जिला सम्मेलन

विज्ञापन

गया. अर्जक संघ गया का दो दिवसीय जिला सम्मेलन रविवार को जिलाध्यक्ष प्रह्लाद राय की अध्यक्षता में संपन्न हो गया. सम्मेलन का समापन करते हुए अर्जक संघ सांस्कृतिक समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र पथिक ने कहा कि जीवन के चारों क्षेत्रों यथा सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में बराबरी लाना चाहता है. श्रम की महत्ता और श्रमशील कौमों की एकता के लिए अपने स्थापना काल 1968 से संघ संघर्षशील हैं उन्होंने कहा कि खान–पान, उठन-बैठन और बोलचाल में समानता लाने के लिए संघ सक्रिय हैं. समाज में व्याप्त अंधविश्वास और कुरीतियों को नकार कर वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने से ही हमारा विकास हो सकता है. इसके पूर्व कल विधायक सतीश दास, पूर्व विधायक प्रो कृष्णनंदन यादव, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो रामकृष्ण प्रसाद यादव, जिला मंत्री विनोद विरोधी, मुंगेशवर यादव, जितेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, नागमणि, संजय भुइयां, मनोज मंडल, परमेश्वर अर्जक, शंभू कुमार, दिनेश कुमार दीनबंधु, आदि अर्जकों ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए अर्जक संघ की रीति रिवाज अपनाने पर बल दिया. सम्मेलन में प्रतिनिधियों की बैठक हुई. इसमें संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री बसंत वर्मा की देखरेख में नयी जिला समिति का गठन हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन