गया में आधी रात को भीषण चोरी, 6 लाख के जेवरात लेकर उड़े चोर, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी घटना

Published by : Sakshi kumari Updated At : 24 May 2026 8:20 AM

विज्ञापन

घटना के बाद कमरे में बिखरा सामान

Gaya News: जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के पुरनी बथान गांव में शनिवार देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों एक घर में घुसकर 6 लाख के जेवरात चुरा ली है.

विज्ञापन

Gaya News: (फतेहपुर से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट) जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के पुरनी बथान गांव में शनिवार देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने कृष्णा कुमार के घर में घुसकर करीब छह लाख रुपये के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया.घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

खिड़की का ग्रिल हटाकर घर में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार चोरों ने घर की खिड़की में लगा ग्रिल हटाकर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद घर में रखे बड़े बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए.

सुबह जागे तो परिवार वालों के उड़े होश

पीड़ित परिवार ने बताया कि रात में सभी लोग सोए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने सुनसान का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया. रविवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और बक्से का ताला टूटा हुआ मिला.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गुरपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

एक सप्ताह में चोरी की तीसरी बड़ी घटना

फतेहपुर प्रखंड में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं. पिछले शनिवार को रघुनाथपुर में 50 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई थी, जबकि बुधवार को चोरों ने मंझला गांव में चार घरों को निशाना बनाया था.

ग्रामीणों में बढ़ा डर

पूर्व उप प्रमुख दिलीप यादव ने बताया कि उनके गांव में इस तरह की चोरी की यह पहली घटना है. लगातार हो रही चोरियों के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और लोग पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

Also Read: गया-डाल्टेनगंज रेलवे लाइन को मिली रफ्तार, इमामगंज में संघर्ष मोर्चा की अहम बैठक आज

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन