गया-डाल्टेनगंज रेलवे लाइन को मिली रफ्तार, इमामगंज में संघर्ष मोर्चा की अहम बैठक आज

Updated:
विज्ञापन
Gaya-Daltonganj Railway Line

डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन

Gaya-Daltonganj Railway Line: रेलवे मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद गया-डाल्टेनगंज नई रेलवे लाइन परियोजना को लेकर रविवार को इमामगंज गांधी मैदान में संघर्ष मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है.

विज्ञापन

Gaya-Daltonganj Railway Line: (इमामगंज से निर्भय पांडेय) गया-डाल्टेनगंज नई रेलवे लाइन परियोजना को लेकर इमामगंज में उत्साह का माहौल है. रेलवे मंत्रालय से हरी झंडी मिलने की खबर के बाद रविवार को इमामगंज गांधी मैदान में गया-डाल्टेनगंज नई रेलवे लाइन निर्माण संघर्ष मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है. बैठक में बड़ी संख्या में मोर्चा से जुड़े लोग और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे.

रेलवे मंत्रालय से मिली हरी झंडी

संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बिगन पासवान ने बताया कि गया-डाल्टेनगंज नई रेलवे लाइन निर्माण को लेकर केंद्र सरकार के रेलवे मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है. अब मोर्चा का मुख्य लक्ष्य जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराना है.

बैठक में तय होगी आगे की रणनीति

उन्होंने कहा कि बैठक में रेलवे लाइन निर्माण की प्रगति, जनसमर्थन और आंदोलन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. साथ ही परियोजना को गति देने के लिए आगे की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी.

रेलवे लाइन की खबर से लोगों में उत्साह

नई रेलवे लाइन की खबर मिलते ही इमामगंज और आसपास के इलाकों में खुशी का माहौल है. चौक-चौराहों और बाजारों में लोग इसे क्षेत्र के विकास की नई उम्मीद के रूप में देख रहे हैं.

किसानों और व्यापारियों को होगा बड़ा फायदा

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे लाइन बनने से कृषि उत्पादों की ढुलाई आसान होगी. साथ ही यातायात व्यवस्था मजबूत होने से व्यापार और कारोबार को भी नई रफ्तार मिलेगी.

युवाओं को दिख रही रोजगार की उम्मीद

क्षेत्र के युवाओं में भी इस परियोजना को लेकर काफी उत्साह है. लोगों का मानना है कि रेलवे लाइन निर्माण के दौरान रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और भविष्य में हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा.

विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम

ग्रामीणों ने गया-डाल्टेनगंज रेलवे लाइन परियोजना को इमामगंज और आसपास के पिछड़े क्षेत्रों के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है. लोगों को उम्मीद है कि इस परियोजना से इलाके की तस्वीर बदल जाएगी.

Also Read: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की सुरक्षा बढ़ी, पहले से रची गई थी हमले की साजिश, तीसरा आरोपी अब भी फरार

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन