ePaper

Gaya News : नगर प्रखंड के 64 वार्डों में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, सर्वे का काम पूरा

Updated at : 16 Apr 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : नगर प्रखंड के 64 वार्डों में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, सर्वे का काम पूरा

Gaya News : नगर प्रखंड के गांवों के साथ-साथ वार्डों को भी रात में रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगायी जायेगी. इसके लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है.

विज्ञापन

गया. नगर प्रखंड के गांवों के साथ-साथ वार्डों को भी रात में रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगायी जायेगी. इसके लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. 64 वार्डों में जल्द ही स्ट्रीट लाइटें लगायी जायेंगी. उक्त बातें प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बुधवार को एक बैठक के दौरान कही. बीडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट-टू के तहत गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम जल्द ही शुरू किया जायेगा. धीरे-धीरे नगर प्रखंड के अंतर्गत आनेवाली 16 पंचायत के साथ-साथ वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगायी जायेंगी. इसके लिए एक साल पहले ही सर्वे शुरू था. सर्वे का काम खत्म के बाद अब स्ट्रीट लाइटें लगायी जायेंगी.

एक दिन में पांच स्ट्रीट लाइटें लगाने का लक्ष्य

बीडीओ ने बताया कि एक दिन में पांच स्ट्रीट लाइटें लगायी जायेंगी. उन्होंने बताया कि एक वार्ड में 10 लाइटें लगानी है. उन्होंने बताया कि लगभग सात हजार लाइटें लगाने का लक्ष्य मिला है. जिसे जल्द से जल्द पूरा कर दिया जायेगा. इसके लिए हर पंचायत में इंजीनियरिंग विभाग की टीम घूम-घूम कर स्थान का भी चयन व बिजली कनेक्शन का काम करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन