ePaper

Gaya News : पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

Updated at : 19 Apr 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

Gaya News : पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को चांदचौरा मुहल्ले में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया.

विज्ञापन

गया. पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को चांदचौरा मुहल्ले में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन से पूर्व उक्त संगठनों के कार्यकर्ता विष्णुपद मंदिर के बाहरी परिसर से आक्रोश मार्च के साथ जुलूस की शक्ल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चांद चौरा पहुंचे. यहां पहुंच कर उक्त संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया. कार्यक्रम में प्रेम नाथ टैया, सूरज प्रताप, विक्रम गुर्दा, कृष्णकांत त्रिपाठी सहित उक्त दोनों संगठन से जुड़े कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन