Gaya News: गया पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लूटपाट गैंग के चार धराये, थर्नेट और तीन बाइकें जब्त
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Feb 2025 7:13 PM
प्रेसवार्ता करते सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल
Gaya News: सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के रोसना गांव के रहनेवाले जितेंद्र पासवान, मोहनपुर थाना क्षेत्र के अमहारा गांव के रहनेवाले अंगद पासवान उर्फ बुधल पासवान, मोहनपुर के सिमरा गांव के रहनेवाले विकास कुमार यादव व मोहनपुर के लखैपुर टोला गढ़ पर मुहल्ले के रहनेवाले संतोष पासवान के रूप में की गयी है. इसमें मुख्य साजिशकर्ता अंगद पासवान व जितेंद्र पासवान है.
Gaya News: नवादा जिले के रहनेवाले तीन युवकों से 20 फरवरी की रात अपराधियों ने गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के अमराहा परसवन जंगल के पास एक बाइक लूट ली थी. इस मामले में पीड़ित नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के बरसोत गांव के रहनेवाले चंदन कुमार के बयान पर मोहनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस लूटकांड का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. इस मामले में पुलिस टीम ने लूटी गयी बाइक, चोरी की एक बाइक, लूटकांड में प्रयुक्त बाइक व एक देसी थर्नेट बरामद किया है. यह जानकारी गुरुवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने दी.
बोधगया डीएसपी के नेतृत्व में बनी थी विशेष टीम
सिटी एसपी ने बताया कि लूटपाट के मामले के खुलासे को लेकर बोधगया डीएसपी सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. इसमें मोहनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार, फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह सहित मोहनपुर थाने में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर जंगली मंडल, एएसआइ रंजन रजक, हवलदार शैलेश कुमार सिंह, सिपाही विनय कुमार, सिपाही करण कुमार व महिला सिपाही सुपम कुमारी सहित टेक्निकल सेल के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था.
विशेष टीम को किया जायेगा पुरस्कृत
इस टीम ने तकनीकी अनुसंधान व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फतेहपुर के रोसना गांव में छापेमारी की. रोसना गांव में जितेंद्र पासवान को लूटी गयी बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार जितेंद्र पासवान की निशानदेही पर विशेष टीम ने मोहनपुर थाने के अमहारा गांव में छापेमारी कर अंगद पासवान उर्फ बुधल पासवान को देसी थर्नेट के साथ गिरफ्तार किया. इसके बाद विशेष टीम ने अंगद की निशानदेही पर मोहनपुर के लखैपुर टोला गढ़ पर मुहल्ले में रहनेवाले संतोष पासवान को गिरफ्तार किया और संतोष कुमार के घर से उक्त लूटकांड में प्रयुक्त की गयी एक चोरी की बाइक बरामद की.
इसके निशानेदही पर सिमरा गांव में छापेमारी कर विकास कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से कड़ी पूछताछ करने पर बताया कि वह एक साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं. उन्होंने बताया कि इस कांड का खुलासा करने में अहम भूमिका निभानेवाले विशेष टीम को पुरस्कृत किया जायेगा.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद
फाइनेंस कंपनी का कामकाज कर लौटने के दौरान हुई थी घटना
नवादा जिले के सिरदला थाने के बरसोत गांव के रहनेवाले चंदन कुमार भारत फाइनेंस इन्क्लूजिरी लिमिटेड में एसएम के पद पर पोस्टेड हैं. अपने कंपनी के कामकाज से 20 फरवरी को चंदन अपने सहयोगी नवादा जिले के रजौली थाने के खिजुआ गांव के रहनेवाले संदीप कुमार यादव व नवादा जिले के हिसुआ थाने के बस्तीबिगहा गांव के रहनेवाले सचिन कुमार के साथ बाइक से मोहनपुर थाने के अमहारा गांव में संजय पासवान की पत्नी किरण देवी के पास मीटिंग करने गये थे. मीटिंग करने के बाद रात नौ बजे किरण देवी के घर से लौटने के दौरान उनके घर से 500 मीटर आगे बढ़ने पर अमहारा परसवन जंगल के पास पूर्व से घात लगाये तीन अपराधियों ने लूटपाट की थी.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










