ePaper

Gaya News : गोविंदपुर नहर के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Updated at : 05 Nov 2024 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : गोविंदपुर नहर के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Gaya News : डोभी-गया मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर नहर के समीप मंगलवार को कार की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी.

विज्ञापन

डोभी . डोभी-गया मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर नहर के समीप मंगलवार को कार की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. आक्रोशित ग्रामीणों और स्वजनों ने घटना के विरोध में कुछ देर के लिए डोभी-गया सड़क जाम कर दिया. इसके बाद डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व साइकिल सवार के शव को सड़क से हटाया और घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया. साइकिल सवार की शिनाख्त थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी नारायण मिस्त्री (56 वर्ष ) के रूप में की गयी है. उक्त व्यक्ति अपने घर से गोविंदपुर नहर के पास निजी भवन के निर्माण कार्य के लिए जा रहा था. वह पेशे से राजमिस्त्री था. सड़क पार करने के दौरान यह घटना हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान डोभी की तरफ से जा रहे तीव्र गति के कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत मौके पर हो गयी. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. कार और साइकिल को जब्त कर लिया गया है. इधर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमितेश कुमार ने मृतक की पत्नी रीता देवी को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक घर जाकर दिया और ढांढ़स बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन