ePaper

Gaya News : दोपहर बाद हुई बारिश, 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

Updated at : 03 Jun 2025 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : दोपहर बाद हुई बारिश, 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

Gaya News : इधर करीब चार-पांच दिनों से मौसम पहाड़ी व जंगली क्षेत्र जैसा हो गया है. दोपहर से पहले धूप खिली रह रही है.

विज्ञापन

गया जी. इधर करीब चार-पांच दिनों से मौसम पहाड़ी व जंगली क्षेत्र जैसा हो गया है. दोपहर से पहले धूप खिली रह रही है. इसके बाद आसमान में हल्की बदली छाने के बाद उमस जैसी महसूस की जा रही है. दोपहर बाद तेज हवा के साथ बिजली कौंधने के बाद बारिश हो जा रही है. मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक दो मिलीमीटर बारिश हुई जबकि मंगलवार को दोपहर बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे करीब 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और फिर बारिश शुरू हो गयी. हालांकि बारिश मूसलधार नहीं बल्कि रिमझिम हुई. लेकिन, सड़कें पूरी गीली हो गयीं. कहीं-कहीं तो तेज बारिश भी हुई, जिससे जलजमाव भी हो गयी. तेज हवा व बारिश होने के समय सड़कों पर आवाजाही थम गयी. इसके बाद मौसम थोड़ा सुहाना हुआ पर रात करीब आठ बजते-बजते फिर उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन दिखने लगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन