बेलागंज में पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति गिरफ्तार, दूसरी शादी बनी वजह

गिरफ्तार आरोपित
Gaya News: जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र से पत्नी हत्या मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है. घासी बिगहा गांव से पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
Gaya News: (बेलागंज से अजीत कुमार की रिपोर्ट)
जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र से पत्नी हत्या मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है. घासी बिगहा गांव से पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर दूसरी शादी के बाद पत्नी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है. घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में भारी आक्रोश है.
हत्या के बाद फरार था पति
थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि कांड संख्या 149/25 के तहत मृतका उषा देवी के पिता चंद्रिका यादव के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पति उदय यादव फरार चल रहा था. पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
आठ साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार उषा देवी की शादी करीब आठ वर्ष पहले हिंदू रीति-रिवाज के साथ उदय यादव से हुई थी. शादी के बाद दोनों की एक चार वर्षीय पुत्री भी है.परिवार में सबकुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन बाद में विवाद बढ़ता चला गया.
पहली पत्नी रहते कर ली दूसरी शादी
मृतका के पिता चंद्रिका यादव ने आरोप लगाया है कि उदय यादव ने अपनी चाची के कहने पर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली थी. दूसरी शादी के बाद से उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद में उनकी बेटी की हत्या कर दी गई.
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी.पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.
Also Read: गया में चलती ट्रेन से 168 लीटर देसी शराब बरामद, आरपीएफ की रेड में तस्कर फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










