Gaya News : झारखंड के धनवार स्टेशन पर रुकेगी गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस

Updated at : 15 Oct 2024 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : झारखंड के धनवार स्टेशन पर रुकेगी गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस

Gaya News : त्योहार की भीड़ को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेनों का अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

गया. त्योहार की भीड़ को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेनों का अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करने का निर्णय लिया गया है. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा व उनके सुगम आवागमन के लिए गाड़ी संख्या 14049 व 14050 गोड्डा- दिल्ली- गोड्डा एक्सप्रेस का झारखंड स्थित धनवार स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के प्रतिनिधि पवन साव व अन्य लोगों ने मंगलवार को गाड़ी संख्या 14050 दिल्ली- गोड्डा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर धनवार स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ किया. इस ट्रेन की बुकिंग ऑनलाइन व ऑफलाइन भी शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन