625 अंक लाकर नौडीहा कलां के रोहित कुमार ने बढ़ाया जिले का मान, NEET 2026 में पायी शानदार सफलता

फोटो फॉयल फोटो रोहित कुमार | Prabhat Khabar Network
गया जिले के नौडीहा कलां के रोहित कुमार ने NEET (UG) 2026 परीक्षा में 625 अंक लाकर इतिहास रचा है. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 4176 हासिल कर अपने गांव, प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है. उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी.
गया जिले के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम नौडीहा कलां के होनहार छात्र रोहित कुमार ने NEET (UG) 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 625 अंक हासिल किए हैं. इस उपलब्धि से पूरे गांव, प्रखंड और जिले में खुशी की लहर है. NEET 2026 का परिणाम 16 जुलाई को घोषित किया गया था. NEET NTA 1 स्कोरकार्ड के अनुसार रोहित कुमार ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4176 तथा Gen-EWS कैटेगरी रैंक 407 प्राप्त किया है. उनका कुल 99.7854 पर्सेंटाइल रहा, जो उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का प्रमाण है.
रोहित कुमार की इस सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. ग्रामीणों का कहना है कि रोहित की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी. NEET जैसी देश की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रोहित कुमार ने न केवल अपने माता-पिता का बल्कि नौडीहा कलां, वजीरगंज और पूरे गया जिले का नाम भी रोशन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










